टाइगर श्रॉफ के बचपन के वो अनसुने किस्से जो जैकी श्रॉफ ने बताए
एडवांस बुकिंग में मचाया गदर: बिक चुके हैं लाखों टिकट
अगर आप सोच रहे हैं कि फिल्म की टिकटें आसानी से मिल जाएंगी तो आप बिल्कुल गलत हैं ट्रेड ट्रैकर Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही भारत में सभी दिनों की एडवांस सेल को मिलाकर ₹50 करोड़ ग्रॉस का आंकड़ा पार करके इतिहास रच दिया है!
सिर्फ पहले दिन यानी शुक्रवार (Opening Day) के लिए फिल्म ने एडवांस बुकिंग में लगभग ₹19.63 करोड़ से ज्यादा की ग्रॉस कमाई कर ली है जिसमें 4.43 लाख से अधिक टिकटें धड़ाधड़ बिक चुकी हैं दिल्ली-एनसीआर महाराष्ट्र और हमारे गुजरात में इस फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी देखने को मिल रही है. कई सिनेमाघरों में तो सुबह के शोज़ अभी से हाउसफुल हो चुके हैं जो साफ दिखाता है कि दर्शकों का वेइटिंग पीरियड अब दीवानगी में बदल चुका है
पहले दिन कितनी हो सकती है कमाई?
फिल्मी गलियारे (filmyGaliyara.com) के ट्रेड एक्सपर्ट्स और समीक्षकों की मानें तो दृश्यम 3 अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनने की राह पर है. 2 अक्टूबर की राष्ट्रीय छुट्टी (National Holiday) का फिल्म को बहुत बड़ा फायदा मिलने वाला है.
मौजूदा एडवांस बुकिंग की रफ्तार को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले ही दिन (Day 1) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹50 से ₹55 करोड़ नेट की बंपर ओपनिंग ले सकती है अगर दर्शकों का वर्ड ऑफ माहौल सकारात्मक रहा और शाम के शोज़ में स्पॉट बुकिंग्स (थिएटर पर जाकर टिकट लेना) मजबूत रही तो यह आंकड़ा पहले दिन ₹60 करोड़ को भी छू सकता है यह ओपनिंग अजय देवगन की हालिया रिलीज सिंघम अगेन (₹43.7 करोड़) के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देगी. वहीं तीन दिनों के इस एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड में फिल्म आराम से ₹100 से ₹120 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी
हमारी राय
दृश्यम और दृश्यम 2 की अपार सफलता के बाद डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इस बार कहानी को बिल्कुल अलग और नया मोड़ दिया है जो मलयालम ओरिजिनल से भी अलग होने का दावा करती है. थलाइवा रजनीकांत की जेलर 2 के आने से पहले अक्टूबर के इस पूरे महीने पर अजय देवगन का राज रहने वाला है. इस फिल्म का वेइटिंग लेवल इसलिए भी हाई है क्योंकि यह सालगांवकर परिवार का आखिरी खेल (The Conclusion) होने वाला है.
तो दोस्तों क्या आपने 2 अक्टूबर के लिए दृश्यम 3 की एडवांस टिकट बुक कर ली है? आपको क्या लगता है क्या इस बार विजय सालगांवकर पुलिस के हत्थे चढ़ेगा या फि से बाजी मार ले जाएगा हमें नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर बताएं! सिनेमा जगत की ऐसी ही 100% रियल सटीक और सबसे तेज बॉक्स ऑफिस खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे ब्लॉग filmyGaliyara.com के साथ। शुक्रिया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें